सामान्य प्रश्न

सामान्य प्रश्न

1. सनातन धर्म स्थल का निर्माण किस राज्य में होगा ?

उत्तर: महाराष्ट्र।

2. क्या सनातन धर्म स्थल भारत के बाहर भी बन सकता है ?

उत्तर: नहीं, इसका निर्माण भारत में ही होगा।

3. आप कब से सहायक, समर्थक, वालंटियर, चंदा इत्यादि लेना शुरू करेंगे ?

उत्तर: स्थल निर्माण का स्थान सुनिश्चित होने के पश्चात।

4. क्या प्रतिष्ठान विदेशों से ट्रस्टी, सहयोगी एवं समर्थक बनाएगा ?

उत्तर: जी हाँ।

5. क्या प्रतिष्ठान के पास उचित प्रारम्भिक पूँजी है ?

उत्तर: जी हाँ।

6. सनातन धर्म स्थल परियोजना को कब सार्वजनिक किया जायेगा ?

उत्तर: जब प्रतिष्ठान की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म तैयार हो जाएंगे। यह 1 मार्च, 2023 तक होने का अनुमान है।

7. इस परियोजना की अनुमानित लागत क्या होगी ?

उत्तर: लगभग 20,000 + करोड़ रुपये

8. क्या प्रतिष्ठान को इतनी बड़ी राशि एकत्रित करने में समस्या होगी ?

उत्तर: नहीं, क्योंकि हर एक हिन्दू इसमें योगदान देगा। अन्य लोग भी योगदान कर सकते हैं।

9. क्या 10,000 एकड़ भूमि की व्यवस्था हो पाएगी ?

उत्तर: प्रतिष्ठान की सोच के हिसाब से इसमें कोई बड़ी समस्या नहीं होगी क्योंकि यह एकदम नहीं चाहिए। जैसे जैसे परियोजना के विभिन्न भागों को पूरा करने के लिए भूमि की आवश्यकता होगी, भूमि का प्रबंधन कर लिया जायेगा।

10. क्या प्रतिष्ठान सरकार से परियोजना लागत राशि में योगदान मांगेगा ?

उत्तर: नहीं, लेकिन सरकार का सहयोग और मंजूरी जरूरी है। सहयोग के कई रूप हैं जैसे की परियोजना के हर चरण और भागों को मंजूरियां देना, कर मुक्ति देना, आधारभूत ढांचे का प्रबंधन करना इत्यादि।